फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल सर्वर फेल होने से बैंक में कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बाजार स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में सर्वर फेल होने के कारण कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके चलते दूर दराज के गांवों से आने वाले ग्राहकों को लेन देन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक के मुख्य सर्वर में बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने से बैंक में सुबह से शाम तक सारे कार्य ठप रहे। शुक्रवार को अन्य दिनों के अपेक्षा उपभोक्ताओं की ज्यादा भीड़ थी। इस दौरान इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं और बैंककर्मियों के बीच कहा सुनी भी हुई। यही स्थित नगर के दूसरे बैंकों में भी दिखी। उधर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त होने से टिकट न बनने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बाबत ओबीसी बैंक के शाखा प्रबंधक ओपी सिंह का कहना है कि सर्वर फेल होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। इसकी सूचना दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें