मऊ। बालनिकेतन तिराहा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को एक बैठक जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार मल्ल पुत्र जयप्रकाश मल्ल निवासी नूत्थूपुर का स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, राजेंद्र मिश्रा, मुन्ना यादव, रमेश दुबे, हजारी सिंह, नन्हकू राजभर, विनोद मल्ल, बृजेश यादव, हरिंद्र, अबिंका सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार मल्ल का स्वागत किया गया।