दोहरीघाट। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जिले में पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को दोहरीघाट ब्लाक से स्वच्छता रथ को सहायक खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट नंदलाल राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ गांव गांव घूमकर लोगों को स्वच्छ पेय जल के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।
विकास खंड दोहरीघाट परिसर से रथ को रवाना करने से पहले कलाकारों ने नाटक के माध्यम द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराया। इसके बाद सहायक विकास खंड अधिकारी नंदलाल राय ने हरी झंडी दिखाकर रथ को गांवों के लिए रवाना किया। एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्रामीणों को विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर टीम के लोग शुद्घ पेयजल के बारे में जागरुक करेंगे। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र के साथ प्राथमिक विद्यालयों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा निबंध और आर्ट प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आज 80 प्रतिशत बीमारियां पानी के वजह से हो रही हैं। ऐसे में हाथ आदि साफ रखना चाहिए, साथ ही हैंडपंप के आस पास गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। इस अवसर पर परवेज आलम, नवीउल्लाह, मैनुद्दिन, अजय यादव , गिरजेश त्रिपाठी, अर्जुन, आरती पाठक, अजीत यादव, अंकित पांडे, आदि लोग उपस्थित रहे।