फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, नपा चेयरमैन ने किया नव निर्मित गौवंश आश्रय स्थल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित ख्वाजाजहांपुर (गाय घाट) में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित गौवंश आश्रय स्थल का लोकार्पण जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु तथा पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित गौवंश आश्रय का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी को इसकी आवश्यकताओं की तीव्र एवं शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे जनपद में ऐसे कई गोवंश आश्रय का निर्माण किया जा रहा है। इसके बन जाने से शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ कर यहां उन्हें आश्रय दिया जाएगा। उनके रहने सहने, खाने पीने एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जो आवारा पशु किसानों के खेतों को चट कर जाते हैं, उस पर भी काबू पाने में काफी मदद मिलेगी। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने डीएम के निर्देश पर गौवंश आश्रय की देख- रेख के लिए फौरी तौर पर फिलहाल दो कर्मचारियों की अस्थायी रूप से व्यवस्था कर दी गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस गौवंश आश्रय में देख रेखा करने वालों के रहने के लिए एक कमरा, पशुओं को खाने के लिए हौद, पानी एवं चारे की प्रचुर मात्रा में व्यवस्था की गई है, जबकि भविष्य में आवश्यकतानुसार इन पशुओं के रख-रखाव व स्वास्थ्य तथा आहार के संबंध में हर प्रकार के प्रबंध किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक पालिका द्वारा यहां सरकार की गाइडलाइन तथा मानक के अनुरूप सर्वगुण संपन्न इस गौवंश आश्रय का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। कहा कि इस गौवंश आश्रय में लगभग 70-75छुट्टा पशुओं को एक साथ रखने की व्यवथा की गई है। जो लोग गायों का दूध निकाल कर इन्हें खुला छोड़ देते हैं उन्हें चिंहित कर उनके विरूद्ध अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें