फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिवसीय शिविर में भाग लेकर छात्राओं ने की साफ सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर गांव स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज में रविवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने भाग लेकर साफ सफाई किया।
विज्ञापन

रविवार को श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भाग लेने वाले एनएसएस कैडेटों ने पहाड़ीपुर गांव पहुंचकर गांव में साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए छात्राओ ने प्रेरित किया । स्वयंसेवको ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी किस तरह रचनात्मक सोच व ऊर्जा के साथ समाज व राष्ट्र को अपना योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को प्रशिक्षित करती है जो आगे चल कर समाज व राष्ट्र की सेवा करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सरंक्षक प्रवीण कुंवर सिंह, शुभम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर दिलीप मौर्य, अमित मिश्रा, अशोक सिंह,सोनू यादव,डब्बू सिंह,अनिल कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें