बढुआगोदाम। अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम में जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 73 वें दिन भी धरना जारी रहा।
धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी नीतियों से तंग परेशान किसान आवारा पशुओं और समय से बिजली नहीं मिलने की मार से बेहाल है। इस भीषण जाड़े में रात रात भर आवारा पशुओं से खेतों की पहरेदारी करने को मजबूर है। कहा कि भाजपा-कांग्रेस आपस में चोर चौकीदार का खेल खेल रहे हैं। वहीं टेल्हू राम ने कहा कि बढुआ गोदाम सहित जिले भर के किसान व्यापारी यह जानना चाहते हैं कि रोड बनाने के लिए कितनी जमीन ली जा रही है, जो जमीन ली जा रही है उसका मुआवजा सही से मिल रहा है कि नहीं, मुआवजा बनाने मे भारी गड़बड़ी की जा रही है। इस मौके पर राधेश्याम यादव, राम सिंह, शिवमूरत गुप्ता, अखिलानंद पांडे आदि मौजूद रहे।