मऊ। नगर के दशई पोखरा स्थित एक मैरेज हाल में आम आदमी पार्टी की पूर्वांचल जोन की कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। जिसमें पूर्वांचल जोन के प्रभारी संजीव सिंह मौजूद रहे। उन्होनें कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव जाकर आम आदमी पार्टी के नीतियों और दिल्ली सरकार के कार्यों का मॉडल प्रस्तुत करें।
संजीव सिंह ने कहा कि देश के सबसे बड़ा धार्मिक मुद्दा श्री राम मंदिर निर्माण और काशी नगरी को तथाकथित धर्म के ठेकेदारों से मुक्त कराने के लिए आम आदमी पार्टी अब भाजपा बचाओं भगवान बचाओं रैली निकालेगी। आगामी 12 और 13 जनवरी को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से काशी तक के लिए यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का नाम ‘भाजपा भगाओ भगवान बचाओ’ है।
जैसा की भगवान के बारे में सब लोग जानते हैं कि भगवान के इशारे पर सब कुछ होता है। लेकिन जो सरकार भगवान हनुमान का जाति प्रमाण पत्र बांट रही है और माता सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बता रही हैं। इसके साथ ही विश्व में काशी को प्राचीन नगरी के रुप में माना जाता है। मंदिरों को तोड़े जान का काम भाजपा सरकार करने जा रही है। काशी को सुन्दर बनाने के लिए प्राचीन सुन्दरता के साथ कुछ पूंजीपति घराने के लाभ पहुचाने के लिए खिलवाड़ किया जा रहा है।
काशी में केंद्र की सरकार दो दर्जन मंदिरों को तोड़ने तो अयोध्या में प्रदेश की सरकार 100 मंदिरों को तोङने जा रही हैं। इसलिए हमारी पार्टी धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए धर्म के तथाकथित ठेकेदारों के खिलाफ यह यात्रा निकालेगी। बैठक में डा.जेपी सिंह, रामनिवास पासवान, जिलाध्यक्ष शाह आलम,धर्मेन्द्र सिंह, रामबहादुर मौर्या, हरिओम चौबे आदि मौजूद रहे।