फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को कंबल वितरण न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कंबल वितरण न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। ब्लॉक क्षेत्र दोहरीघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरौली, नई बाजार, शाहपुर गांव के मुसहर जाति के गरीब परिवारों को ठंड में सरकारी कंबलों का ही सहारा रहता है। लेकिन इन्हें आज तक कंबल वितरण नहीं किया जा सका है। क्षेत्र के पाऊस, नगरी पार सहित कई गांवों के गरीबों परिवारों को कंबल न वितरण किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में भगवानपुर के पूर्व प्रधान जय प्रकाश राय, दोहरीघाट के अशोक मोदनवाल , मनोज मौर्य, अमेरिका प्रजापति आदि का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में हर वर्ष सरकार द्वारा गरीब व असहाय, विधवा,लाचार, तबके के लोगों को राजस्व विभाग के द्वारा कंबल वितरण किया जाता था। परंतु इस बार विभाग की उदासीनता के चलते इस कड़ाके की ठंड में आज तक असहायों को कंबल नहीं वितरण किया गया। अगर इन क्षेत्रों में कंबल का वितरण जल्द से जल्द नहीं किया गया तो इसके खिलाफ हम लोग एकजुट होकर जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार तक इस बात को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें