फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान भवन में बैठक कर जिम्मेदारियों के निर्वहन पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से रविवार को राजस्थान भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक संजय वर्मा मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से पार्टी द्वारा दी गई, जिम्मदारियों को निभाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने बताया कि भाजपा जितनी मजबूत होगी व्यापारी उतना ही सबल होगा। भारत के प्रधानमंत्री नए भारत के निर्माण में जी जान से जुट जाए। प्रधानमंत्री जॉब सीकर की बजाय जॉब क्रिएटर बनने के लिए युवाओ को प्रोत्साहित कर रहे हैँ और यह अवधारणा सफल व्यापार के माध्यम से ही संभव है। जिला संयोजक कैलाशचंद मद्धेशिया ने बताया कि 28 तारीख को गोरखपुर में व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक होगी। जिसमे गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 11 जिलों के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता शामिल होगे। क्षेत्रीय बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता, नंदी तथा वशिष्ठ अतिथि अतुल गर्ग होंगे। रविवार को संपन्न हुई बैठक में भरत लाल राही, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण कांत राय, प्रेम रतन सुराना, अनुप, आकाश, संजय, सोनी, महाप्रसाद, संतोष वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें