चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित औसतपुर गांव के पास रविवार की शाम स्कार्पियो और बाइक में आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालात गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के भूपतपुर गांव निवासी जितेंद्र पांडेय (24) पुत्र हरिशंकर और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी आकाश चतुर्वेदी (22) पुत्र मुन्ना रविवार की शाम बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। अभी वह औसतपुर गांव के पास पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पिंयो और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चला रहा जितेंद्र और पीछे बैठे आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 100 डायल को दी। पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चिरैयाकोट पीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।