फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी के घर उसके फरारी की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने गबन के मामले में फरार चल रहें आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश से नोटिस चस्पा कराई। आरोपी के खाते में गलती से विद्यालय की फीस का दो लाख 28 हजार रुपया चला गया था। जिसे वह वापस नहीं किया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव में मौजूद मान्यवर कांशी राम आरडीराम आरबीराम मेमोरियल डिग्री कालेज के प्रबंधक ने बीते वर्ष दिसंबर माह में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खाते में फीस की धनराशि को जमा किया। लेकिन लिपिकिय त्रुटि से यह धनराशि किसी व्यक्ति के निजी खाते में चली गई। प्रबंधक ने जब जानकारी किया तो पता चला कि यह खाता जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के समसपुर गड़ैला पनियरा गांव निवासी राकेश गुप्ता पुत्र पन्ना लाल का है। फीस की धनराशि दो लाख 68 हजार रुपया राकेश के खाते में पोस्ट है। प्रबंधक ने राकेश से रुपया मांगा, इस दौरान राकेश रुपया देने से इंकार कर दिया। इस पर प्रबंधक ने उसके विरूद्घ मुहम्माबाद गोहना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने राकेश के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद भी गबन का आरोपी राकेश कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने उसके विरुद्घ 82 की नोटिस चस्पा कराई। बाद में संपत्ति की कुुर्की भी हो गई। लेकिन राकेश कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसक्रम में शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर उसके घर पर फरारी की नोटिस चस्पा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें