रतनपुरा। स्थानीय बाजार में बुधवार की शाम छत पर काम कर रही एक बालिका बंदर के हमले से घबराकर छत से गिरकर घायल हो गई। घायल बालिका का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रतनपुरा निवासी राम नारायण साहू की पुत्री रितु (14) गुप्ता उर्फ रिंपा बुधवार को किसी काम से छत पर काम कर रही थी। इसी बीच एक बंदर ने उस पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे बालिका घबरा गई और छत से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।