मऊ। सदर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना में चिहिन्त निजी अस्पताल प्रकाश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत किए जाने वाले उपचारों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए योजना के तहत तैयार चिकित्सा कक्षों को जायजा लिया। इस मौके पर डॉ. पीके पांडेय, डॉ. नीतिश राय, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. केके राय, राजीव राय, जितेंद्र सिंह, सतीश मिश्रा, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।