फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटाघरा शंकर मंडी से लग रहा है जाम, स्थानांतरित करनी उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र की एकमात्र सब्जी मंडी कटघरा शंकर जहां सब्जी उत्पादकों तथा विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हुई है तो सड़क किनारे मंडी लगने से यात्रियों के लिए परेशानी का सबक बन गई है। हमेशा जाम की स्थिति रहने से गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को काफी समय लग जा रहा है। इस समस्या से निजात के लिए लोगों ने सब्जी मंडी को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मधुबन से तीन किलोमीटर दूर मधुबन -बेल्थरारोड मार्ग पर कटघरा शंकर तिराहे पर दो दशक से सुबह छह से 10 बजे तक सब्जी मंडी लगती है। इसमें क्षेत्र के गोंठाबारी, हसनपुर, नेमडांड़, उंदुरा, बहरामपुर ,पलिया, अहिरौली, ककराडीह, नरायनपुर सहित सैकड़ों गांव के किसान फसल लेकर मंडी में आते हैं। मंडी में घोसी, दोहरीघाट, बेल्थरा, इंदारा, मझवारा आदि दूर-दूर के सब्जी विक्रेता आकर खरीदारी करके अपने कस्बों, चट्टी चौराहों आदि पर बेचकर रोजी रोटी चलाते हैं। इससे मंडी समिति को लाखों रुपये का राजस्व मिलता है। बीते कई सालों से सड़क किनारे मंडी संचालित होने से जाम लगता रहता है। इसमें कस्बे के दर्जनों स्कूलों के छात्रों के साथ दूूसरे लोगों को काफी परेशानी होती है। मंडी को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर कई बार नगर के समाजसेवियों ने प्रशासन को लिखित शिकायत देकर अवगत करा चुके है। बावजूद प्रशासन द्वारा इस समस्या का निस्तारण का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम निरंकार सिंह ने कहा कि मधुबन तहसील के दरगाह कस्बे में मंडी के लिए जमीन आवंटित है। बजट आते ही इसे बनाने के बाद मंडी यहां स्थानांतरित कर दी जाएगी।

लोगों ने उठाई मांग, बोले मंडी हो स्थानांतरित
फतेहपुर। अजोरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आलोक सिंह का कहना है कि मंडी के सुबह संचालित होने और स्कूल खुलने के समय एक ही होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मंडी को सड़क से हटाकर कहीं ओर संचालित किया जाए। वहीं डा. नासीर अली और डा. आबिद ने कहा कि तिराहे के बजाए मंडी को कस्बे के बाहर संचालित किया जाए। जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें