फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में निर्माण करने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में माधव पैलेस के पास एक व्यक्ति रास्ते को अतिक्रमित करते हुए मकान निर्माण करा रहा है। इसकी शिकायत मुहल्ले वालों ने सिटी मजिस्ट्रेट से किया है। मुहल्लेवालों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस अवैध निर्माण को रोकने में रुचि नहीं ले रहे हैं। मुहल्ले के अजीत कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सोनी, शुभम जौहरी, अजय सोनी आदि शिकायतकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को लिखे गए शिकायती प्रार्थनापत्र में लिखा है कि आराजी नंबर 238 में राम दरश राजभर पुत्र स्व. जानकी द़वारा रास्ते को अतिक्रमित करके निर्माण कराया जा रहा है। मुहल्ले के लोगों ने खरीदी हुई जमीन पर आठ फुट चौड़ा रास्ता छोड़ रखा है लेकिन राम दरश उस रास्ते में अतिक्रमण करके निर्माण करा रहा है, अब महज तीन फुट चौड़ा रास्ता बच रहा है। शिकायत है कि नक्शा किसी और आराजी नंबर का स्वीकृत कराया है और निर्माण किसी दूसरे आराजी नंबर पर कराया जा रहा है। इस बाबत अवर अभियंता का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय से आरोपी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें