फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के नेतृत्व में हुआ देश और प्रदेश का अपेक्षित विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा नीति विषयक शोध प्रकल्प के क्षेत्रीय संयोजक हौसला प्रसाद उपाध्याय ने रविवार की दोपहर अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश के साथ प्रदेश का विकास हुआ है। बोले सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर योजनाओं को लागू करके यह के यह संभव हो सका है। लेकिन विपक्ष सरकार को और बेहतर काम नहीं करने दे रहा।
विज्ञापन

हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के कार्यो को देख बौखलाई विपक्षी पार्टियां विकास अवरुद्घ करने के लिए नकारात्मक और ओछी राजनीति पर उतर आई है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने जैसे कांशीराम को नजरबंद किया था, उसी तरह से अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव को नजर बंद किए हुए हैं। इससे यह परिलक्षित होने लगा है कि वर्तमान में राजनीति में संस्कारो का भारी क्षरण हुआ है। देश के आजाद होने के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस अपने दायित्वों का निर्वहन नही कर सकी। अब केंद्र में मौजूद भाजपा की सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र करने में जुटी है। बोले जिस एससी/एसटी कानून को लेकर सरकार पर अंगूली उठाई जा रही, वह कानून तो पहले से चला आ रहा था। सिर्फ उसे लागू करने का काम भाजपा ने किया। काश्मीर से धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाने की स्थित में केंद्र सरकार नहीं है, क्योंकि राज्य सभा में अभी भी भाजपा कमजोर पार्टी के रुप में है। राहुल के प्रधानमंत्री पर किए जाने वाले ओछी बयानबाजी और अखिलेेश के द्वारा चाचा और पिता के साथ किए जा रहें सलूक ओछी राजनीति का परिचायक है। सरकार के प्रयास से जहां सेना का मनोबल बढ़ा है वहीं अलगाववादियों और आतंकियों की कमर टूट चुकी है, इससे अब कश्मीर के हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। अलगाववादियों को सरकार चिन्हित कर रही है, जल्द ही सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के साथ संगीता द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा, राजीव जौहरी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें