नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेहंदी सजावट प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षा की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमें विद्यालय के समस्त छात्राओं को चार वर्गों में विभाजित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राइमरी ग्रुप में कृष्णा, शगुन सिंह, नैंसी सिंह तथा मुस्कान सिंह क्रमश:प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार की विजेता रहीं।जूनियरग्रुप में अंशिका यादव, सृष्टि सिंह, अनुष्का वर्मा तथा काजल सिंह क्रमश: प्रथम,द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार की विजेता रहीं।सेकेंड्रीग्रुप में बिपाशा सिंह, अंशिका साहनी, उन्नति चंद्रा तथा सानिया सिंह क्रमश: क्रमश:प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार की विजेता रहीं।
इसीप्रकार सीनियर सेकेंड्री ग्रुप में समनहया, खुशी वर्मा, अनुष्का सिंह तथा रोमा कमर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथासांत्वना पुरस्कार की विजेता रहीं। छात्राओंके हाथों पर सजी मेहंदी उनके विशिष्ट कलाकृतियों तथा उनकी उत्कृष्ट भावनाओं को उल्लेखित कर रही थी। प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने कहा कि मेहंदी सजावट प्रतियोगिता से छात्राएं न केवल विजेता बनने के भाव से प्रतिभाग करती हैं बल्कि हमारे भारतीय संस्कृति को भी पेश करती हैं।