फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सामुदायिक सहित एक हजार घरों को मिलेगा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत चार सामुदायिक शौचालयों के साथ एक हजार घरों में जल्द ही शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

घोसी नगर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त करने के साथ स्मार्ट नगर बनाने के लिए नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे उपायों के तहत नगर के बड़ागांव उत्तरी वार्ड, मझवारा मोड़ स्थित पशु अस्पताल के पीछे, कस्बा खास पश्चिम मोहल्ला में 10 सीट का सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं तहसील के प्रांगण में काम जल्द शुरू हो जाएगा। यही नहीं नगर में एक हजार परिवार के शौचालयों के लिए धन अवमुक्त कर दिया गया है। जिसमें से 400 व्यक्तिगत शौचालय पूर्ण हो चुके है और बाकी निर्माणाधीन हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि नगर में चार सामुदायिक शौचालय स्वीकृत हैं। इनमें से तीन बन रहे हैं। प्रत्येक 9.80 लाख की लागत से बन रहे हैं। 1000 व्यक्तिगत शौचालय के लिए धन खातों में भेज दिया गया है। कहा कि जिनको धन मिल गया है, वे जल्द से जल्द अपना शौचालय पूर्ण कर उसकी फोटो नगर पंचायत में जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें