मऊ। परदहां ब्लाक के थारू बस्ती शारदा नरायन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग रवींद्र को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें एसपी ललित कुमार सिंह ने कहा कि के युवाओं और युवतियों को कौशल विकास के जरिए रोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक उन्नति के अवसर तलाशने होंगे। शिक्षा और स्वच्छता के माध्यम से इसे माडल बस्ती के रूप में विकसित करना है. इस दिशा में अन्य समाजसेवी और संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। वहीं डा. संजय सिंह ने कहा की बरसात में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत आवश्यक है। बच्चों और महिलाओं को इस बाबत तत्पर प्रयास करने होंगे।वहीं 55 लोगों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया. इस दौरान गरीब बच्चों को वस्त्र का भी वितरण किया गया।इस मौके पर डा.सुजीत सिंह, संतोष सिंह, अजित सिंह,पुरुषार्थ सिंह, विपिन कुमार सिंह, अमन प्रताप सिंह, रोहित यादव, मदन थारू, शैलेंद्र, अरुण, गुरूकृपा आदि मौजूद रहे।