ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ब्लाक के कुल 87 ग्राम पंचयतों में 307 सफाईकर्मियों के सापेक्ष 288 सफाईकर्मी तैनात हैं। लेकिन आलम यह है बरसात होते ही गांवों में जगह जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गावों में सार्वजनिक स्थानों पर बनी नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिसके कारण आए दिन ग्रामीण मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आकर आये दिन बीमार पड रहे हैं।
गावों में विभाग के द्वारा तैनात सफाईकर्मियों की उदासीनता भी काफी हद तक इसके लिए जिम्मेदार है। आलम यह है कि वे गावों में कभी कभार ही आते हैं और ग्राम प्रधानों के घरों पर हाजिरी देकर चले जाते हैं। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गावो में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। इस संबंध में क्षेत्र के चन्द्रशेखर, आलोक, अनिल, बबलू सिंह, अशोक, संजय, जितेंद्र आदि का कहना है कि गावों में तैनात सफाईकर्मियों के नियमित न आने के कारण गावों में साफ सफाई की व्यवस्था बदतर हो गई है। ग्रामीणों ने साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की है। इस बाबत सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव का कहना है की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।