फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रतिनिधि के विरोध में हियुवा ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत घोसी के अध्यक्ष प्रतिनिधि पर अमर्यादित व्यवहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ जम कर नारे बाजी किया। साथ ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर भी दिया। इस दौरान कई नगर पंचायत सदस्य भी सम्मिलित रहे। विश्व हिंदू परिषद के नागेंद्र मद्धेशिया जीतू ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व नगर पंचायत के वार्ड 2 के पंचायत सदस्य अखिलेश कन्नौजिया ने अधिशासी अधिकारी से आर्डर करा कर अपने वार्ड में पटिया मंगाया था। जिस पर नगर पंचायत प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम ने न केवल पटिया वापस ले लिया बल्कि पंचायत सदस्य से गालीगलौज भी किया। इस दौरान विहिप ने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भेद भाव किया जा रहा है। धर्म विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा सफाई रिक्सा ट्राली को केवल एक खास मोहल्ले में लगाया गया है। यह सब चेयरमैन प्रतिनिधि की मनमानी से किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जीतू मद्धेशिया, पंचायत सदस्य अखिलेश कन्नौजिया, रवि कुमार, उपेंद्र कुमार, धनन्जय कुमार, शाहजनम, अजय दुबे आदि सभासद रहे। इस बाबत नगर पंचायत प्रतिनिधि अब्दुल कयूम ने अपने ऊपर लगाए आरोप को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें