चिरैयाकोट। क्षेत्र के सुल्तानीपुर मार्ग के पास गुरुवार की दोपहर सड़क पार कर रहा सात वर्षीय किशोर विपरित दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। खोदादादापुर गांव निवासी सतीश राम (35) पुत्र महेंद्र राम गुरुवार को किसी काम से बाइक से चिरैयाकोट बाजार से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहा था। अभी वह सुल्तानीपुर के पास पहुंचा था कि सत्येंद्र (7) पुत्र प्यारेलाल के अचानक सामने आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इससे बाइक सवार और किशोर दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने दोनों घायनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।