मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नौ के निजामुदीनपुरा मोहल्ला में 15.31 लाख की लागत से निर्मित होने वाले विकास कार्यो का लोकापर्ण गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। मोहल्ले में अजय राय के मकान से रामसोच का मकान और माधव होटल होते हुए रोड तक लगभग 15.31 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण और इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इस दौरान वार्ड सभासद दुर्गेश सिंह, राजू सैनी, हरिहर राव राही आदि रहे।