फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की चार सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर (मऊ)। एनआईआरडी के तहत तीन दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में आईआईएम काशीपुर उत्तराखंड की चार सदस्यीय टीम रजत गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मनरेगा से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम ने पहले दिन मंगलवार को पिछले तीन वर्षों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों आरसीसी रोड, नाली, खड़ंजा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, जॉबकार्ड आदि जानकारी ली। जॉब कार्डधारकों तथा ग्रामीणों से एक-एक करके मनरेगा से हुए कार्यों के विषय में टीम द्वारा जायजा लिया। पिछले दस वर्षों से चलाए जा रहे मनरेगा से जाबकार्डधारकों तथा आमलोगों का विकास हुआ या नहीं, इस पर भी जानकारी हासिल की गई। निरीक्षण के बाद टीम के रजत गुप्ता ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। जॉब कार्डधारकों से मनरेगा के तहत कितने दिन कार्य मिलने तथा पैसे के भुगतान खाते की जानकारी ली। जॉब कार्डधारकों ने 175 रुपये एक दिन की मजदूरी तथा 100 दिन काम मिलने पर कार्य पर नाराजगी प्रकट की। 500 रुपये मजदूरी बढ़ाने तथा मानव दिवस को 100 दिवस से बढ़ाकर 250 दिन करने की मांग की। जिसको टीम ने उनकी मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दोहरीघाट प्रशांत राय, असलम परवेज, मनीष गुप्ता, अजयपाल सिंह, ग्राम प्रधान हरिनाथ यादव, अखिलेश यादव, मिथिलेश, रोजगार सेविका मुन्नी सोनकर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें