फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर आमने सामने हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव में क्रिकेट खेलने और पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद को लेकर शनिवार की शाम को दो जातियों के लोग आमने सामने हो गए। एक जाति के दर्जनों लोग दूसरे जाति के लोगों के दरवाजों पर चढ़ गए। इस दौरान मारपीट भी की गई। हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला और जातीय संघर्ष होने से बच गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध बलवा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है जब कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

नसीराबाद कला गांव में कुछ दिन पूर्व क्रिकेट खेलने के दौरान राजभर और राजपूत जाति के लड़कों में कुछ विवाद हो गया था। इससे लोगों के मन में मन ही मन गुस्सा था। इसी बीच शनिवार को राजभर बस्ती में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। इस बात की जानकारी राजभर बस्ती के लोगों को शाम को घर लौटने पर लोगों को हुई तो वे दर्जनों की संख्या में शाम सात बजे राजेश सिंह पुत्र रामदेनी सिंह के घर धावा बोल दिया। वहां पहुंचने पर दोनों पक्षों के युवकों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई होने लगी। कई लोगों को चोटें भी आईं। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग तितर बितर हो गए।
राजेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि लोगों ने उनके घर में घुस कर मार पीट की। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने राजेश सिंह की तहरीर पर लल्लन राजभर पुत्र विक्रम श्रीराम पुत्र राधा, सुनील पुत्र श्रीराम महेंद्र पुत्र झिल्लर, मनीष पुत्र राधेश्याम,चन्द्रप्रकाश पुत्र रमेश राजेश पुत्र जगन्नाथ गुलशन पुत्र कैलाश, अखिलेश पुत्र रामदेव के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि दूसरे पक्ष के कैलाश राजभर की तहरीर पर राहुल सिंह , मृत्युंजय , उदयभान और मंगरू के विरुद्ध पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया है। अभी तक किसी भी पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल का कहना है कि शांति व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ाई से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें