फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ फुंका मझवारा बाजार का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी ब्लाक क्षेत्र के मझवारा बाजार में लगा 250केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की सुबह धमाके के साथ जल गया। स्पार्किंग के चलते बाजार में अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते बाजार सहित मझवारा गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शिकायत के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। मझवारा गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए स्थानीय बाजार स्थित बखवत बाबा स्थान पर 250केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग होने से बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे। ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते गांव सहित बाजार की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस संबंध में बाजार के रामफल मौर्य, रामाशीष मौर्य, गणेश, उमेश यादव, पवन गुप्ता तथा प्रफुल्ल का कहना है कि बाजार में खुले में लगा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जा रहा है। इसके चलते कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें