फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल, तक निर्मित होंगे 13 हजार 452 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोंद लिए गावों में शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 मार्च तक छ: हजार शौचालयों का निर्माण अवश्य करा लिया जाय। उन्होंने बताया कि शौचालय का धन गोद लिए हुए गांवों को भेज दिया गया है। बैठक में अनुपस्थित गोद लिये गावों के नोडल अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी डीएम ने दिया।कहा कि जनपद को 10 अप्रैल,2018 तक 13 हजार 452 शौचालय बनवाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए पूरी लगन के साथ कार्य करने का निर्देश डीएम ने अफसरों को दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन नोडल अधिकारियों के गांव ओडीएफ हो गये हैं उनके पड़ोसी गांवों को सूची में लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी , मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय , जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय , मनीष दूबे, छविलाल यादव, अजय कुमार शर्मा सहित गोद लिये जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें