फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर घुमने वाला दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और धन उगाही करने वाले वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस की मदद से स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात बलिया मोड़ से दबोचा।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी ओमप्रकाश मूलरुप से आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर का निवासी है। बलिया में भी उसका मकान आदि है। लेकिन वह मऊ जिले के बलिया मोड़ पर परिवार के साथ रहता है। इसका खुलासा सीओ नगर ने प्रेसवार्ता करके किया। इस दौरान सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को अपना परिचय क्राइम ब्रांच अधिकारी के रुप में देकर गुमराह करता था। पकड़े गए जालसाज के पास से फर्जी वोटर आईडी, पैन कार्ड और रिवाल्वर कवर आदि बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह जरूरत पड़ने पर अधिकारियों पर धौंस जमाने के लिए उन्हें अपना परिचय क्राइम रिपोर्टर के रुप में देता था। पकड़ा गया ओमप्रकाश तिवारी पुत्र विजई तिवारी पुलिस विभाग के एक बड़े अधिकारी को फोन करके उन पर धौंस जमाते हुए बदतमीजी से बात की। अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। इस क्रम में स्वाट और कोतवाली पुलिस ने आरोपी को संयुक्त रुप से बलिया मोड़ से दबोचा। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें