फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना स्थित बीएसपी कार्यालय में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में 2019 लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामप्रसाद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज पूरे देश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ़ गया है। केंद्र सरकार से जहां गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर देश के चौकीदार के रूप में अपने को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री की नजर के सामने से देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक से हजारों करोड़ की राशि लेकर एक हीरा व्यापारी विदेश भाग गया। यहीं नहीं किसानों का कर्ज माफ करने की जगह सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि बीजेपी शासन में गरीब, एससीएसटी, ओबीसी और मुस्लिमों को सावधान रहने की जरूरत है। यदि यह सभी एकत्रित नहीं हुए तो यह सरकार आरक्षण सहित दूसरे अधिकारों को समाप्त कर देगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष भरत राजभर, डा. धर्म सिंह, चंद्रशेखर रामख, जयराम चौहान, जय भीम कुमार, गौतम चौधरी, दयानंद सिंह, धर्मेंद्र, राम दुलारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें