घोसी। कोतवाली के प्रांगण में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से छह पुलिस से संबंधित तथा दो राजस्व से संबंधित रहे।मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका।समाधान दिवस में आए अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्या सुनने के साथ कोतवाल और सीओ को निर्देश दिया कि शिकायती पत्रों का गुण दोष के आधार पर समय से निस्तारण करे।इस अवसर पर सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह,कोतवाल डीके श्रीवास्तव,रामसज नागर, शिवेंद्र राय,जमुना सिंह आदि रहे।