श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को सहादतपुरा स्थित पवनधाम मंदिर पर सुंदर पाठ का आयोजन हुुआ। पाठ समापन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समिति के प्रमुख कमलेश महाराज ने कहा कि हनुमान उपासना से अष्ट सिद्घियों के साथ नौ निधियों की भी प्राप्ति होती है। चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि गत वर्षों की भंति इस वर्ष भी नव वर्ष के स्वागत में श्री सालासर भक्त मंडल तथा श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में हनुमान जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। डा. राम गोपाल गुप्ता ने शोभा यात्रा की सफलता के लिए समिति के रवि बरनवाल, अरुण वर्मा, अजय गुप्त, अमितमणि त्रिपाठी, मन्नू राय, आनंद गुप्त, मनीष कुमार को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सत्यजीत राय, अनील कुमार, श्रीराम लोहिया, दीप गुप्ता, रवि कुमार, अजय कुमार, ओम प्रकाश प्रजापति, राम प्यारे गुप्ता, राज नारायण सिंह, ऋषि यादव, रघुनाथ, महातम यादव, राम बड़ाई यादव आदि लोग रहे।