फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास फतेहपुर मंडाव अतंर्गत ग्राम सभा फूलपुर में बुधवार को नवागत जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगाई। डीएम ने शौचालय,स्वच्छता,साफ सफाई,पेंशन,सड़क,आवास,सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण आदि की समीक्षा की। जले ट्रांसफार्मर एक सप्ताह बाद भी नही बदलने की शिकायत पर डीएम ने जेई को फटकार लगाई। अविलंब ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु सुबह फूलपुर गांव में पहुंच गए। गांव में संपर्क मार्ग,ग्रामीण विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजलापूर्ति, शिक्षा, मिड डे मिल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वच्छ शौचालय,प्रधानमंत्री आवास,वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिलाओं को अनुदान, दिब्यांग पेंशन, राज्य वित्त, चौदहवां वित्त,राशन कार्ड,सार्वजनिक वितरण प्रणाली,सामुदायिक स्वास्थ्य सहित प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना के लाभार्थियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए सेक्रेटरी सीमा यादव की जमकर तारीफ की। डीएम ने कहाकि जब मैंने सेक्रेट्रियों की बैठक लेते हुए एक गांव की समीक्षा करने की बात कही तो पूरे जिले में केवल सीमा यादव ने अपने गांव में आने का आमंत्रण दिया। डीएम ने कहा कि शासन की पहली प्राथमिकता है, कि खुले में लोग शौच में न जाएं। खुले में शौच से तमाम बीमारियां पांव पसारती हैं। खुले में शौच उन घर की सम्मानित महिलाओं का अपमान है।इस स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई है।इसके लिए शासन प्रोत्साहन एवं सहायता राशि भी दे रही है।इसके बाद जिलाधिकारी ने 2022 तक नए भारत निर्माण,स्वच्छ भारत,गरीबी मुक्त,भ्रष्टाचार, आतंकवाद,सम्प्रदायवाद,जातिवाद मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इनसेट
कई लोगों को निराशा भी हुई
मधुबन।चौपाल में गांव के शिवबचन अपनी जमीन में हिस्सा नही देने की दरखास्त लेकर फरियाद करते रहे,ममता तथा इंदु गोंड़ ने गोंड़ जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की।इसके अलावा दोनों आंखों से दिब्यांग रंजीत गुप्ता नेशौचालय और आवास की मांग की। दिव्यांग गीता विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने , मुनेसरी, कुंती,लीलावती,उर्मिला(दिबयांग)शकुंतला,विनीता और भगवती आदि आवास और शौचालय के लिए आवेदन करने आई थी लेकिन जिलाधिकारी तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें