फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गणिनाथ राजकीय कालेज में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यक्रम की सूचना शनिवार को जारी कर दी गई । नामांकन पत्रों की विक्रय 12 एवं 13 दिसंबर को और पर्चा दाखिला 15 दिसंबर दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर 11:00 से 1:00 बजे तक तथा नामांकन पत्रों की वापसी 16 दिसंबर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी।वैध प्रत्याशियों की सूची 16 दिसंबर सायंकाल 3:00 तथा छात्र संघ मतदान 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने के बाद उसी दिन मतगणना दोपहर 2:00 बजे से अंतिम समय तक की जाएगी। ततपश्चात उसी दिन विजई छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रवीण सिंह ने बताया कि मतदान के दिन समस्त छात्र-छात्राएं अपना परिचय पत्र की रसीद की छाया प्रति महाविद्यालय में लाना आवश्यक है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि निवाचन लिंग दो समिति के निर्देशों का आप समस्त छात्र छात्राएं पालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें