कुसुम्हां। थाना दोहरीघाट अंतर्गत बसारतपुर गांव में आई एक बारात में पटाखे और नाच को लेकर घराती-बराती आपस में ही भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परीखापुर से एक बारात बरसातपुर गांव निवासी मुसाफिर सोनकर के घर गुरुवपर की रात आई थी। यहां उनके पुत्री की शादी थी। बारात दरवाजे के कुछ दूरी पर आकर रुकी और द्वारपूजा के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। रात लगभग दस बजे के समय द्वारपूजा की तैयारी चल ही रही थी कि रास्ते में जगह-जगह पटाखे व और नाच आदि को लेकर घरातियों द्वारा कई बार बारातीयों को मना किया गया। इसी बात को लकर घारातियों और बारातियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें पांच घाराती पक्ष के करीमन पुत्र नेबू , राजेश पुत्र नेबू, राजन पुत्र मुसाफिर, विशाल पुत्र श्रवन, अनिल पुत्र करीमन घायल हो गए जब कि बाराती पक्ष के दुल्हे के छोटे भाई के साथ गांव का एक युवक घायल हुआ। मारपीट के बाद लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया लेकिन मौके पर सिपाही खड़ा होकर तमाशबीन बने रहे।
इस दौरान किसी ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी। मौके पर एस ओ दोहरीघाट नीरज कुमार पाठक मायफोर्स पहुंचे। एस ओ दोहरीघाट ने तत्परता दिखाते हुए दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इस बीच बाराती आधे से अधिक भाग चुके थे। दुल्हे व दुल्हे के पिता तथा रिश्तेदार सहित 10 - 12 बाराती बचे थे, जो शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। गांव के लोगों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर मनाया लेकिन बाराती शादी में कराने पर तैयार हुए। दोनों पक्षों को दोहरीघाट स्थिति मंदिर लाया गया जहां पर शादी की रश्म अदा की गई।