मऊ। शहीदाने कर्बला की शहादत के पचासवें दिन के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने पचासा मनाया। इस अवसर पर अंजुमनों ने कदीमी जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान अंजुमनों ने नौहा पढ़कर मातम किया। नौहा सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई।जुलूस नगर के मलिक टोला से निकला।जुलूस में ताजियादार संगठन के लोग शामिल रहे, जो नौहे और मातमी गीतों की धुनों पर सीनाजनी करते हुए चल रहे थे। जुलूस कर्बला जाकर समाप्त हो गया। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।