फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में शनिवार की रात जन्मदिन के अवसर पर निमंत्रण पर बधाई देने आए युवक को नशे में धुत कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मर्यादपुर गांव निवासी अश्वनी कुमार राजभर पुत्र सचिन्द्र शनिवार की रात गांव में ही एक व्यक्ति के यहां जन्मदिन के अवसर पर निमंत्रण पर आया था। इस दौरान गांव के कुछ युवक नशे की हालत में किसी बात को लेकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की नामजद तहरीर पर पुलिस ने गांव के दीनानाथ राजभर, ओमनाथ, महेश, अजय के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें