दुबारी (ब्यूरो)। क्षेत्र के अहिरुपुर गांव निवासी एक युवती को घर के पास रास्ते में शनिवार की शाम को एक जहरीले सर्प ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी स्व. राम अवतार मौर्य की बेटी पूनम मौर्य (22) शाम को किसी काम से घर से बाहर जा रही थी कि रास्ते में सांप ने काट दिया। तत्काल घर लौटकर युवती ने परिजनों को यह बात बताई। घर वाले युवती को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र फतहपुर मडांव पहुंचे। युवती गंभीर हालत देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।