फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सूबे में योगी सरकार और जिले के मधुबन विधान सभा क्षेत्र के विधायक दारा सिंह चौहान वन मंत्री, इसके बाद भी जिले में धड़ल्ले से हरें पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। यह गोरखधंधे को पुलिस और वन कर्मियों की मिली भगत से धड़ल्ले से संचालित है। बे रोक टोक चल रहें धंधे पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं। शिकायत करने वाले को उल्टे ही मुंह खानी होती है।
विज्ञापन

जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ब्लाक में मानेे प्रदेश सरकार के किसी आदेश का कोई मतलब नहीं है। सूबे की सरकार और वन मंत्री जहां एक तरफ प्रदेश के वन मंत्री द्वारा हरे पेड़ों की कटाई रोकने के लिए सख्त फरमान जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर हलधरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में वनकर्मियो और पुलिस की मिली भगत से हरे पेड़ों की कटाई धडल्ले से चल रही है। बताया जाता है कि इन दिनों क्षेत्र में वन विभाग की कृपा से हलधरपुर थाना क्षेत्र में लगभग दर्जनों की संख्या में अवैध आरा मशीनों का संचालन भी हो रहा है। ब्लाक के विलौझा, पहदेवाजीत, जोगापुर नहर, विलौआ हलधरपुर, जगभानपुर गाढ़ा नहर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा। क्षेत्र के वनकर्मियों और पुलिस की मिलीभगत से लकड़ी माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ कटवा संचालित इन अवैध आरा मशीनों पर पहुंचा रहे हैं। अवैध आरा मशीन दिन में नहीं चलती है इनके चलने का समय शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक है। अवैध पेड़ों की कटाई और अवैध आरा मशीनों के चलते वन विभाग एवं पुलिस विभाग की जेबें तो गरम हो रही हैं। लेकिन इससे उत्पन्न हो रहे हैं पर्यावरण के भारी नुकसान पहुंच रहा। इसका खामियाजा मानव जाति को झेलना पड़ेगा। पर्यावरण और वन संरक्षण के पवित्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, प्रदेश के वन मंत्री द्वारा हरे पेड़ काटने पर सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने को कहा गया है। लेकिन वन मंत्री के क्षेत्र में यह हाल है तो और जगह का क्या हाल होगा। इस संबंध में डीएफओ अनिरुद्घ पांडेय ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल कराई जाएगी। दोषी मिलने वाले कर्मचारियों के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें