फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 170 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संक्रमण का ग्राफ अब ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पैर पसारता दिख रहा है। शुक्रवार को 3108 रिपोर्ट में 170 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें 54 मरीज तो अकेले रतनपुरा ब्लाक से है। नए संक्रमित मरीजों में 80 फीसदी मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न जगहों पर मेडिकल टीमों ने 2 हजार 441 लोगों की जांच एंटीजेन से की।इसमें 21 संक्रमित मरीज मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 667 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 145 जबकि ट्रूनाट जांच में 4 मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में रतनपुरा ब्लाक से 54 मरीज मिले है, इसके अलावा घोसी कस्बा से तीन मरीज, उफरौली से दो, सहरोज से दो, खनिगह से दो, कहीनौर से दो, निजामुद्दीनपुरा से दो, इमिलया से चार, बिलासपुर से तीन सहित पूरे जिले में 170 मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 6 हजार 258 पहुंच गई है। इसमें 4 हजार 597 मरीज रिकवर हो चुके है।जबकि 45 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 1616 मरीजों में से 1552 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें