पुलिस लाइन सभागार में रविवार सुबह दस बजे एैच्छिक ब्यूरो की बैठक शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक 65 मामले आए। इसमें से 17 का निस्तारण हुआ। 6 मामलों में दोनों पक्षों में सुलह हो गई । 10 मामले में फाइल बंद कर दी गई। एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। 48 मामले में अगली तारीख दी गई। ब्यूरो के सदस्यों के सामने एक महिला ने पति और अपनी चाची के बीच अवैध संबंध की शिकायत की। उस दौरान महिला का पति मौजूद नहीं था लेकिन उसकी चाची माैजूद थी। ब्यूरो के सदस्यों ने महिला के पति को अगली सुनवाई में पेश कराने का आदेश दिया। वहीं एक युवक ने शिकायत की पत्नी घर का काम छोड़कर दिन भर रील बनाती है। सदस्यों ने महिला को समझाया। संवाद