फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पाइपलाइन फटने से 100 घरों में आ रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के चकरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगाई गई टोंटियों से बीते एक माह से दूषित पानी आ रहा है। विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद जब समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। ओवरहेड टैंक से गांव में 100 घरों में कनेक्शन है, जहां पानी सप्लाई होता है। लेकिन एक माह पहले पाइपलाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते ग्रामीण दूषित पानी पीने को विवश हैं। उपभोक्ता मिस्टर खान, शुभम अंसारी, रमेश राम, संजय मौर्य, कृष्णकांत मौर्य, लालचंद गुप्ता, अवधेश सिंह, जलज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजकर मोटर ठीक कराने और पाइपलाइन की मरम्मत कर सप्लाई शुरू करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक लगने के दौरान दावा किया गया था कि उन्हें हमेशा शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। लेकिन 12 माह में पांच से छह बार मोटर खराब होती है और कभी पाइप फटने से लीकेज की समस्या रहती है। इसे ठीक करने में महीनों लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें