नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस मेले में 102 डाक्टरों की टीम ने 1661 मरीजों का उपचार किया। मेले में 26 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा 197 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 29 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 42 मरीजों का और छोटी महरनिया में 25 और डोमनपुरा में 33 मरीजों का उपचार किया गया।
बीते कई मेलों की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक 197 मरीजों का उपचार किया। इसीक्रम में अईलख में 36, कसारा में 21, कुर्थीजाफरपुर में 29 तो मधुबन पीएचसी पर 34 मरीजों उपचार किया। मेले में 102 डाक्टरों की टीम ने 306 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से 1661 मरीजों का उपचार किया। मेले में 26 मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
329 गोल्डन कार्ड धारकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
मऊ। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयुष्मान भारत मेले का आयोजन हुआ। इसमें 329 गोल्डेन कार्ड धारकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 गोल्डेन कार्ड धारकों को इलाज के लिए चिह्नित किया गया। बता दें कि जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के साथ आयुष्मान भारत मेले का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें आशा और एएनएम के माध्यम से गोल्डेन कार्ड धारकों का निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण करा कर निकटतम सरकारी या संबद्ध निजी अस्पतालों पर भेजा जाता है। आयुष्मान भारत मेले में अब तक 5387 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 979 लाभार्थियों का इलाज कराया जा चुका है।