मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 107 डाक्टरों की टीम ने 1656 मरीजों का उपचार किया। मेले में 14 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 205 मरीजों का इलाज चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 40 प्रााथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 42मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 44 मरीजों का और छोटी महरनिया में28 और डोमनपुरा में33मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलो की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक205 मरीजों का उपचार किया।इसीक्रम में अईलख में 39, कसारा में 29, कुर्थीजाफरपुर में 32, तो मधुबन पीएचसी पर29मरीजों उपचार किया।मेले में 107डाक्टरों की टीम ने 349 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1656 मरीजों का उपचार किया।उपचार पाने वाले में 760 पुरूष, 716 महिला जबकि 180 किशोर-किशोरियां शामिल रही। मेले में 14 मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
-