नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रशासन ने मतगणना स्थल पर काम शुरु करा दिया, इसके अलावा 19 मई को वोटिंग कराने के लिए 18 मई को रवाना होने वाली 1754 पोलिंग पार्टियों को चुनावी समान देने की कवायद और व्यवस्था में जुट गया है। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेटिंग का कार्य शुरु किया गया। हालांकि दूसरे चरण का प्रशिक्षण अभी 14 से 16 के बीच होना है।
बताते चले जिले में मौजूद 1985203 मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 893 केंद्रों पर 1754 बूथ बनाए गए है। नामांकन प्रक्रिया के बाद घोसी सीट से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आगामी 19 मई को वोटर करेंगे। इसके लिए 18 मई को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट से ईवीएम के साथ अन्य चुनाव सामाग्री लेकर पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होगी। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन अभी से तैयारी शुरु कर दिया है। रविवार को ईवीएम से लेकर अन्य सामानों को बांटने के लिए स्टाल बनाए जाने लगें थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह ने बताया कि घोसी लोकसभ सीट में पांच विधान सभाएं है, इसमें चार विधानसभाएं मऊ जिले में तथा पांचवी विधान सभा बलिया जिले की रसड़ा है। ऐसे में कलेक्ट्रेट से जिले की चारों विधान सभाओं में मौजूद बूथों के लिए पोलिंग पार्टिंयां रवाना की जाएगी। रसड़ा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियां बलिया से भेजी जाएगी। उसका ईवीएम भी बलिया में जमा होकर गिनती भी वहीं की जाएगी। यहां सिर्फ प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों का परिणाम आएगा। रविवार को चारों विधान सभाओं के लिए स्टाल बनाने का कार्य शुरु कर दिया गया। इस दौरान बैरिकेटिंग की जा रही थी, साथ ही स्टाल आदि लगाया जा रहा था। चुनाव कराने के लिए कलेक्ट्रेट से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियां चुनाव कराने के बाद ईवीएम को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रुम में जमा कराएंगी। जहां 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।