फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ से पहले निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर तथा व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकडो कन्याएं तहसील परिसर स्थित शिवमंदिर से सिर पर कलश रख बैंडबाजे के साथ रोडवेज, शहीद स्मारक, दुबारी तिराहा, खीरीकोठा होते हुए दक्षिणेश्वर हनुमान मन्दिर के पीछे यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया। कलश यात्रा के दौरान जय माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा। शतचंडी यज्ञ शुक्रवार से प्रारंभ हो कर अपने विभिन्न धार्मिक सोपानो को पूरा करते हुए 8 अप्रैल को हवन किया जायेगा। 9 को हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकालने के साथ ही 14 को भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान अयोध्या की कथा वाचक प्रीति उपाध्याय शास्त्री के संगीत मय राम कथा का वाचन होगा। इस अवसर पर चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, अनिल मिश्रा, शंकर मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, संजय मद्धेशिया, बलवंत चौधरी, अखिलेश मद्धेशिया, राहुल दीक्षित सहित अन्य भक्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें