मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के अल्पसंख्यक बाहुल्य खैराबाद गांव में चेचक की बजाय चिकप पाक्स से लोग ग्रसित है, डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की। साथ ही चेचक फैलने की अफवाह पर विराम लगाया। जांच में चेचक फैलने की खबर अफवाह निकली। चिकित्सको ने फैले संक्रमण को चिकन पॉक्स बताया, इस दौरान टीम के सदस्यो ने लोगों को इससे बचाव के उपाय बताए। साफ सफाई रखने और चिकन पॉक्स से पीड़ित व्यक्ति से भरसक दूर रहने की सलाह दिया। इस बारे में पूछे जाने पर सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर एपी सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा खैराबाद गॉव में चेचक का व्यापक प्रकोप होने की सूचना पर चिकित्सा टीम ने गॉव में जाकर जांच किया गया। इस दौरान चेचक के प्रकोप की सूचना गलत पाई गई। बताया कि गॉव के कुछ परिवार के सदस्य चिकन पॉक्स से पीड़ित पाए गए। कहा कि चिकन पॉक्स छुआछूत व गंदगी से शीत गरम से फैलने वाली बीमारी है, जिसका कोई भी इलाज जरूरी नही है। बोले पीड़ित व्यक्ति तीन से सात दिनों के अंदर खुद ही ठीक हो जाता है। बताया कि मार्च से लेकर अप्रैल माह में इसका कुछ ज्यादा ही असर हो सकता है। बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को साफ सफाई से रहने और भरसक पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने की सलाह दी गई है।