फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रुट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। लोकसभा चुनाव चुनाव के मद्देनजर चिरैयाकोट बाजार में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने शुक्रवार को चिरैयाकोट कस्बा प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में रुटमार्च कर लोगों को निडर होकर मतदान करने प्रति आत्मविश्वास को जगाया। रूटमार्च चौक बाजार से शुरू होकर रोडवेज बस स्टाप, भीखमपुर, धर्मदासगेट, महत्वाना मुहल्ला, तकिया बाजार, मछली बाजार, जमीनदुर्गा पूरे नगर का भ्रमण करके पुन: थाना तिराहे पर आकर समाप्त हुआ। रूटमार्च के बाद थानाध्यक्ष सचिदानन्द यादव ने पुलिस टीम के साथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट, प्राथमिक विद्यालय देवखरी, असलपुर, करमी, सरौंदा, अल्देमऊ, कमथरी, सरसेना, सिरसा आदि मतदान केंद्रो का निरीक्षण भी किया। कस्बा प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोग निर्भीक होकर मतदान कराना रुट मार्च का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें