फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल अमानक सोनपपड़ी जब्त, एक को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मधुबन। एसडीएम निरंकार सिंह के नेतृत्व में नगर में खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन द्वारा नगर में मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दो दुकानों से मिठाई का सैंपल लेने के साथ एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चेकिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एसडीएम निरंकार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय तथा रामानंद के साथ नगर में मदेशिया इंटरप्राइजेज किराना स्टोर्स पर पहुंची। जहां टीम द्वारा सोनपापड़ी का सैंपल लिया। साथ ही आमानक मिलने पर डेढ़ क्विंटल सोनपापड़ी को जब्त कर दुकानदार पन्नालाल पुत्र स्व. मोतीलाल को सुपर्द कर दिया। इसीक्रम में टीम ने दरगाह स्थित राममूरत गुप्ता की मिठाई दुकान का निरीक्षण किया। जहां सफाई असंतोष जनक मिलने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने का आदेश दिया। वहीं टीम पहसा स्थित मिश्रा कोल्ड स्टोरेज पर खोवा के भंडारण की सूचना पर कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। हांलाकि टीम को यहां केवल आलू तथा फलों का भंडारण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें