मऊ। सहादतपुरा स्थित माँ दुर्गा मंदिर का 12 वां स्थापना समारोह शुक्रवार को धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। समारोह के अंतर्गत विगत 3 मार्च से सतचंडी महायज्ञ विद्वानों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम मे श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान मे श्री सुंदरकांड पाठ परिवार द्वारा सुंदरकांड का सङ्गीतमय पाठ किया गया। मंदिर समिति के प्रमुख बबलू राय ने बताया कि 9मार्च को सप्ताहिक शतचंडी महायज्ञ का समापन होगा। इस दौरान माता रानी के साथ उनके दरबार का भव्य श्रृंगार व महा आरती व छप्पनभोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। मंदिर समिति के प्रमुख सेवक आनंद गुप्त ने बताया कि मां के मंदिर को ताजे फूलों के साथ बिजली झालरों से सजाने के साथ रोडवेज परिसर में विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। आनंद गुप्ता ने सभी धर्मनुरागियों से इस समारोह मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया। कार्यक्रम में अश्विनी बरनवाल, राजू बरनवाल, मनीष बरंनवाल, रमेश पांडेय, हरिशंकर गुप्त, विजय राजभर, धीरज राजभर ,दीपक कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर राम गोपाल गुप्त, संजय सर्राफ, राजेश गुप्ता, अरूण जायसवाल, अशोक सिंह, राजश्री आदि लोग मौजूद रहे।