दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बा स्थित सहकारी समिति पर वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षों की बारी-बारी से समीक्षा की गई। बैठक में सपा द्वारा मनोनित पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव धीरेंद्र मल्ल का स्वागत किया गया। इस दौरान सुजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र मल्ल का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान धीरेंद्र मल्ल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर चुनाव होने वाला है। इस समय जनता भाजपा के कृत्यों से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। ऐसे में लोग गठबंधन प्रत्याशी की तरफ आशा भरी निगाह लगाए हैं। बोले इस चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता सामंजस्य बनाकर तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने सपा और बसपा कार्यकर्ताओं को आपस में समन्वय बनाकर दिल से चुनाव लड़ने की अपील किया। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष इंद्रकैलाश यादव, रामविलास यादव, राम सिंह यादव, गुड्डू चौधरी, बृजेश राय, रामनेवास विश्वकर्मा, दयानंद प्रजापति, सुरेश गोंड़, विनोद, देवव्रत, अजय यादव उर्फ आंशु, सुजीत विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।